Breaking News

नई दिल्ली@तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके का विरोध प्रदर्शन,महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम विजय के खिलाफ की नारेबाजी

Share

नई दिल्ली,18 जून 2026। तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायकों ने विधानसभा में काले बैज पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य में युवतियों के खिलाफ बढ़ रही यौन हिंसा की घटनाओं को लेकर किया गया। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधायक परिसर में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने‘मुख्यमंत्री बोलिए‘, ‘क्या आपको पीडि़तों की आवाज सुनाई दे रही है?’ जैसे नारे लिखे पोस्टर भी दिखाए। डीएमके का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, इसलिए उन्होंने यह विरोध दर्ज कराया। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने सरकार पर विपक्ष को कमजोर करने और राजनीतिक लाभ के लिए दूसरे दलों के नेताओं व विधायकों को अपने साथ मिलाने का आरोप लगाया। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने सरकार की आलोचना करते हुए उसे ‘सोफा मॉडल सरकार’ बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। उनके अनुसार, कई लोग अब अपने मतदान के फैसले पर पछता रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में नहीं है भारत नाम, आईआईटी दिल्ली फिर बना देश का नंबर-1 इंस्टिट्यूट

Share नई दिल्ली,18 जून 2026। दुनिया की प्रतिष्ठित क्तस् वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर …

Leave a Reply