Breaking News

पटना@मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

Share


बिहार की राजधानी पटना की नई टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा
पटना,17 जून 2026। बिहार की राजधानी पटना में जो नई टाउनशिप बनाई जा रही है, उसे पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को किया है। उन्होंने फुलवारीशरीफ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके पास पटना का नाम बदलने की मांग आ रही थी,लेकिन उन्होंने उससे भी बड़ा निर्णय है,जिसमें एक टाउनशिप को ही पाटलिपुत्र नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को महत्व मिलेगा। फुलवारीशरीफ के नदियावां गांव में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि उनकी सरकार बड़े पटना की परिकल्पना पर काम कर रही है, जिसको भविष्य में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक टाउनशिप से राजधानी का स्वरूप बदलेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी। बता दें कि पटना को प्राचीन समय में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply