जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले 5 युवकों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। मंगलवार को विधायकपुरी थाने से रिहाई के बाद लोगों ने आरोपियों का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें फूलों की माला पहनाई। वीडियो में समर्थक इंकलाब जिंदाबाद,जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। नीट पेपर लीक के मामले में दिपके जयपुर के शहीद स्मारक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। तभी भीड़ में कुछ समर्थकों ने उन्हें कंथे पर उठा लिया। इस बीच,कुछ लोग भीड़ में घुस गए और दिपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। दिपके के समर्थकों ने हमला करने वाले युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें रोहित शर्मा (उम्र 25 वर्ष), राकेश गुर्जर (उम्र 30 वर्ष),अजय शर्मा (उम्र 25 वर्ष),कुलदीप सिंह शेखावत (उम्र 27 वर्ष), और निकेत (उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur