Breaking News

मुंबई@उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Share


मुंबई,17 जून 2026। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे ऑपरेशन टाइगर का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। उनकी शिवसेना के 6 लोकसभा सांसद आखिरकार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवेसना में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब उद्धव गुट में केवल 3 लोकसभा सांसद बचे हैं। सभी बागी सांसद बुधवार को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने शिंदे से मुलाकात कर यह फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बागी सांसदों ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की, इसके बाद उन्होंने शिवसेना में शामिल होने की जानकारी दी। सांसदों ने बुधवार को शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे से भी मुलाकात की थी। अभी तक किसी भी सांसद ने सामने आकर बगावत की घोषणा नहीं की है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply