भिलाई,16 जून 2026। भिलाई स्टील प्लांट में करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर दुर्ग लाया जा रहा है। इस पूरे मामले में संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, यह मामला छावनी सर्किल के भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है, जहां भिलाई स्टील प्लांट से बड़े पैमाने पर स्क्रैप लोहे की चोरी की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी समानांतर जांच कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को आखिरकार दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। इस बीच छावनी ष्टस्क्क प्रशांत पैकरा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि दूसरी ओर दुर्ग रेंज के ष्ठढ्ढत्र-स्स्क्क विजय अग्रवाल और क्राइम ष्ठस्क्क यदुमणि सिदार ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने संगठित तरीके से भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप लोहा चोरी की योजना बनाई और उसे अलग-अलग माध्यमों से खपाने का प्रयास किया। फिलहाल बेटे अभय सिंह की तलाश जारी है और पुलिस उसकी संभावित लोकेशनों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चोरी का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur