Breaking News

लखनऊ@उन्नाव में साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल पुलिस एनकाउंटर में ढेर…

Share


लखनऊ,15 जून 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में साधु मिलनदास हत्याकांड के मुख्य आरोपी इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के अनुसार, बांगरमऊ थाना पुलिस और एसओजी टीम आगरा एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साधु हत्याकांड का आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एसओजी के एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।


Share

Check Also

नई दिल्ली@राम मंदिर दान घोटाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट…योगी सरकार ने गठित की एसआईटी

Share नई दिल्ली,15 जून 2026। अयोध्या के भव्य और ऐतिहासिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं …

Leave a Reply