बिहार,15 जून 2026। बिहार के सबसे चर्चित शिक्षकों में शुमार फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच जारी कानूनी जंग अब एक बेहद खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जेल में बंद रौशन आनंद के सगे भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस रहस्यमयी मौत के बाद बिहार की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस मामले में सीधे एंट्री मारते हुए खान सर उर्फ फैजल खान पर हत्या की साजिश रचने का बेहद गंभीर और सीधा आरोप मढ़ दिया है। उन्होंने कहा हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है । ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की हत्या पर तेज प्रताप यादव ने कहा – ये हत्या खान सर के द्वारा कराया गया है। ये क्लियर है, इसलिए उनको बचाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur