Breaking News

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share


,छात्रा से 29 हजार की ठगी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)।
पुराना सोफा बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन डालनेवाली कॉलेज की छात्रा 29 हजार रुपये ठगी का शिकार हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत चोपड़ापारा में रहने वाली कॉलेज की छात्रा ने पुलिस को बताया है कि,घर के पुराना सोफा को बेचने के लिए वह ओएलएक्स में विज्ञापन डाली थी। 9 जून को शाम करीब 7.30 बजे उसके मोबाइल में कॉल आया,जिसने अपना नाम राजेश बताया और सोफा खरीदने के लिए 15 हजार रुपये में सौदा तय करके आर्डर किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति विश्वास में लेने के लिये ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से कुछ राशि का ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद अपना क्युआर कोड भेजकर स्केन करने कहा और धोखाधड़ी करके 29,990 रुपये ट्रांजेक्शन कर लिया,इस प्रकार दो बार में 29,990 रुपये की बैंक खाते से कटौती कर ली गई। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply