Breaking News

अम्बिकापुर@आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर लगा प्रतिबंध

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को विकासखंड अंबिकापुर अंतर्गत आरपीए कृषि फार्म, करजी में ब्लॉक स्तरीय जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि फार्म में उपलब्ध उर्वरकों के भौतिक स्टॉक तथा पी.ओ.एस. मशीन में दर्ज स्टॉक रिकॉर्ड का मिलान किया गया, जिसमें असमानता एवं अन्य अनियमित ताएं पाई गईं। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कृषि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म में उपलब्ध 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक श्री जे.आलम,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सीताराम भगत,श्री विजय गुप्ता तथा कृषि तकनीकी विशेषज्ञ श्री विनोद पैंकरा उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान ने कहा है कि खाद एवं उर्वरकों के भंडारण, वितरण और विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply