Breaking News

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- पिछली सरकार ने लाखों परिवारों को मकान से रखा वंचित

Share

रायपुर 12 जून 2026। डिप्टी सीएम एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में राज्य की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

पत्र में क्या लिखा विजय शर्मा ने..?
विजय शर्मा ने लिखा है कि पिछले ढाई साल में सभी के सहयोग से योजना में उल्लेखनीय उपलब्धियां मिली हैं। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि पीएम आवास ग्रामीण के लिए जरूरी आवंटन न होने से लाखों गरीब परिवार पक्के आवास से वंचित रह गए। उन्होंने पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त राशि नहीं दी जा सकी थी।
‘मोर आवास-मोर अधिकार’ का जिक्र
पत्र में बताया कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ आंदोलन चलाया और गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया। सरकार बनने के बाद 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18,12,742 आवास पूरे करने का फैसला हुआ। इसमें अधूरे आवास, प्रतीक्षा सूची, आवास प्लस सूची और मुख्यमंत्री आवास योजना के मकान शामिल हैं।
कुल कितने आवास बन रहे

  1. पीएम जनमन योजना: 33,601 आवास
  2. नक्सल प्रभावित क्षेत्र: विशेष प्रोजेक्ट के तहत 15 हजार अतिरिक्त आवास
  3. कुल लागत: पिछले ढाई साल में 26,908 करोड़ रुपए खर्च कर 10.60 लाख से ज्यादा आवास पूरे
  4. 2025-26 का टारगेट: 6 लाख से ज्यादा आवास पूरे होने का दावा, जो देश में सर्वाधिक

महिलाओं की भागीदारी
पत्र में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी, ‘डीलर दीदी’ और ‘रानी मिस्त्री’ जैसी पहल, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और आवास प्लस 2.0 सर्वे का भी जिक्र किया।

डिप्टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के लिए लगातार काम कर रही है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply