Breaking News

लखनपुर@ लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व. विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)।
लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि गुरुवार को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में स्व. शुक्ल के छत्तीसगढ़ और देश की राजनीति में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विकास कार्यों और राजनीतिक योगदान की सराहना की।
झीरम घाटी हमले की जांच की मांग : कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में स्व. विद्याचरण शुक्ल के घायल होने और 11 जून 2013 को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनके निधन की घटना को याद किया। उन्होंने हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई। विद्याचरण शुक्ल 1957 से 2013 तक लगातार संसद सदस्य रहे। इंदिरा गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य तथा सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले थे।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे : कार्यक्रम में सभी ने स्व. विद्याचरण शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि गुरुवार को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में स्व. शुक्ल के छत्तीसगढ़ और देश की राजनीति में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विकास कार्यों और राजनीतिक योगदान की सराहना की।
झीरम घाटी हमले की जांच की मांग : कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में स्व. विद्याचरण शुक्ल के घायल होने और 11 जून 2013 को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनके निधन की घटना को याद किया। उन्होंने हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई। विद्याचरण शुक्ल 1957 से 2013 तक लगातार संसद सदस्य रहे। इंदिरा गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य तथा सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले थे।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपन यादव, जिला सचिव इरशाद खान, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, ब्लॉक महामंत्री मकसूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी, इमरान हुसैन, पार्षद बबलू मझवार, जियाउल खान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने स्व. विद्याचरण शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल

Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply