Breaking News

अम्बिकापुर@कलेक्टर ली विद्युत विभाग की बैठक,बारिश के मौसम में निर्बाध बिजली करें आपूर्ति,शिकायतों का करें त्वरित निराकरण : कलेक्टर वसंत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभागीय योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा मैदानी अमले को सतर्क एवं मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए शिकायत प्राप्त होते ही समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान विद्युत लाइनों एवं उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए फोन रिसीव करें और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं अधिक आती हैं, वहां मैदानी अमले को विशेष रूप से सतर्क रखा जाए ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने बिजली बिल अधिकता संबंधी शिकायतों का परीक्षण कर प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


Share

Check Also

अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल

Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply