Breaking News

अम्बिकापुर@राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया दुलदुलिया व्रत, जगत कल्याण की कामना

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। राजघराने की माय साहेब द्वारा निर्मित ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में गुरुवार को जेठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (कमला एकादशी) के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ दुलदुलिया व्रत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने माँ शक्ति की उपासना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा हरि कथा का श्रवण किया। धार्मिक आयोजन में राधा-कृष्ण मंदिर मंडली की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में श्रीमती मालती तोमर, पुष्पा अग्रवाल, सविता जायसवाल, संतोष अग्रवाल, अनु पांडे, गीता पटनायक, कल्पना शर्मा, राजकुमारी अग्रवाल, दुलारी अग्रवाल, जामवंती सिंह, शक्ति गुप्ता एवं पुष्पा बहनों सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्रत एवं पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने परिवार, संबंधियों और मित्रों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही समाज में शांति, सद्भाव और समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। हरि कथा, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक पूजा-अर्चना से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन के अंत में सभी ने जगत कल्याण एवं लोकमंगल की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply