इंग्लैंड ,10 जून 2026। आईसीसी वुमेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। यह बड़ा टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर खेला जाएगा। दुनिया भर की महिला क्रिकेट टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी और एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है। इस टूर्नामेंट में सभी की निगाहें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर टिकी रहेंगी। भारतीय टीम ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। टीम इंडिया इस बार भी मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। हालांकि इस बार कहानी सिर्फ भारतीय टीम तक सीमित नहीं है। इस विश्व कप में कई ऐसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी जो भारतीय मूल की हैं, लेकिन वह अन्य देशों की टीमों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ये खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक दिलचस्प पहलू है कि भारतीय मूल की खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड,अमेरिका और अन्य देशों की टीमों में अहम भूमिका निभा रही हैं। ये खिलाड़ी न केवल अपनी फिटनेस और स्किल्स से टीम को मजबूती देती हैं, बल्कि मैच के परिणाम को भी प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur