न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टीम से ड्रॉप कर दिया गया है…हैरी ब्रूक उपकप्तान हैं लेकिन जो रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है…
नई दिल्ली,10 जून 2026। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित हो गई है। इस टीम में कप्तान बेन स्टोक्स को जगह नहीं मिली है। नाइट क्लब विवाद की वजह से स्टोक्स को टीम में जगह नहीं मिली है। विवाद में उनके साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंस भी शामिल थे। उन्हें भी शामिल नहीं किया गया है। ईसीबी ने दोनों खिलाडि़यों के साथ जांच बैठाई है।
जो रूट को मिली इंग्लैंड की कप्तानी
जो रूट को दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है। 2017 से 2022 के बीच रूट इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 64 मैचों में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड को 27 जीत और 26 साल मिली थी। उन्हें हटाकर ही बेन स्टोक्स को कप्तानी मिली थी। वैसे तो हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम के उपकप्तान हैं लेकिन बेन स्टोक्स के नहीं होने पर जो रूट को कप्तान बना दिया गया।
जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को जगह
पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की वजह से वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसके साथ ही जॉर्डन कॉक्स को भी जगह मिली है। आईपीएल 2026 में चैंपियन आरसीबी का हिस्सा रहे कॉक्स ने अभी तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट नहीं खेला है। वह इंग्लैंड के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल के साथ तीन वनडे मैच खेल चुके हैं।
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 जून से लंदन के ओवल मैदान पर होना है। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। लॉर्ड्स में हुए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने 115 रनों से अपने नाम किया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur