Breaking News

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)।
सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो गई। इलाज के बाद स्वजन पीडि़ता को घर ले गये थे। पांच दिन के अंतराल में उसकी पुनः तबियत बिगड़ी, और वह दम तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पड़ौली निवासी गीता सांडिल्य पति बबलू 39 वर्ष को बीते एक जून को घर के आंगन में जाड़ा सांप काट लिया था। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराया लेकिन आईसीयू में बेड खाली नहीं था। ऐसे में स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल ले गये। यहां से उपचार के बाद स्थिति सामान्य देखकर वे पीडि़ता को 3 जून को घर ले आए थे। पुनः तबियत बिगडऩे पर 8 जून को राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां से जांच, उपचार के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply