Breaking News

अम्बिकापुर,@श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 202६ (घटती-घटना)।
गंगापुर खुर्द वार्ड क्रमांक 47 में मुंडा समाज द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष देवरत्न मुंडा, परमानंद मुंडा, पूर्व पार्षद बल्केश्वर तिर्की तथा उरांव समाज के अध्यक्ष जगेश्वर भगत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान तथा अंग्रेजी शासन के खिलाफ किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने समाज के लोगों से उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा, सोनू मुंडा, राम प्रताप मुंडा, शंभू मुंडा, कुलदीप मुंडा, शिवनाथ मुंडा, मनोज मुंडा, सुरेश मुंडा, संतोष मुंडा, रमेश मुंडा, गोपाल मुंडा, ननकू मुंडा, गोपी मुंडा, हरि मुंडा, बडकू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। वहीं चायमनी मुंडा, सुजाता मुंडा, सोनिया मुंडा, बिंदु मुंडा, स्मिता मुंडा, रानी मुंडा, रीना मुंडा एवं शिमला मुंडा सहित महिलाओं ने आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में गंगापुर, दरीपारा, बंजारी, लक्ष्मीपुर और मठपारा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर समाज की संस्कृति, एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply