Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की मौत,इलाज पर उठा सवाल

Share


निजी अस्पताल में एक सप्ताह भर्ती रहा मरीज बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सडक दुर्घटना में घायल एक ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज का कई दिनों तक इलाज किया गया, लेकिन बाद में सुविधा नहीं होने का हवाला देकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी गई। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानी निवासी चंद्रिका चेरवा (55) 31 मई को गांव में अपने पुराने घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 15 ईके 0605 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से रेफर किए जाने के बाद चंद्रिका को अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार करीब छह से सात दिन तक उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में यह सवाल उठ रहा है कि यदि अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं तो मरीज को इतने दिनों तक भर्ती रखकर उपचार क्यों किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply