Breaking News

अम्बिकापुर@तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर नहीं मिले,महिला की मौत

Share


बरकेला स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं होने का आरोप, परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली निवासी एक महिला की तबीयत बिगडऩे के बाद उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,लेकिन वहां चिकित्सक नहीं मिलने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सखौली निवासी बेलकसिया एक्का (56) की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला की हालत खराब होते देख परिजन उसे तत्काल बरकेला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इसके बाद समय गंवाए बिना परिजन संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध होते तो महिला को तत्काल उपचार मिल सकता था। घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply