यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई,मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि के बाद तीन चालकों पर हुई कार्यवाही
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने कुल 31,500 रुपये का अर्थदंड लगाया।
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा तीन सवारी वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र-15-्रष्ट-3338 के चालक सत्यम साहू निवासी रामानुजनगर, वाहन क्रमांक ष्टत्र-14-रूस्न-8848 के चालक दारा सिंह निवासी रेवतपुर तथा वाहन क्रमांक ष्टत्र-15-ष्ठङ्ग-0876 के चालक पवन एक्का निवासी ग्राम झींगो को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों चालकों का चिकित्सकीय परीक्षण (डाक्टरी मुलाहिजा) कराया, जिसमें उनके द्वारा शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित वाहनों को जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सत्यम साहू और दारा सिंह पर 10-10 हजार रुपये तथा पवन एक्का पर 11 हजार 500 रुपये का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार तीनों प्रकरणों में कुल 31,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur