Breaking News

दंबुला@इंडिया ए और श्रीलंका ए का मुकाबला आज

Share


दंबुला,08 जून 2026। तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर है। यहां मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसमें इंडिया ए के साथ श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से है। इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। सभी की निगाहें इस 15 साल के किशोर बल्लेबाजी सनसनी पर टिकी रहेंगी।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है। अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों पर रक्षात्मक होकर खेलते हुए भी देखा गया, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही दर्शकों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है।


Share

Check Also

मनोरंजन@आर्मंड डुप्लांटिस को 2023 के बाद पहली हार मिली, स्वीडिश पोल वॉल्ट स्टार कर्टिस मार्शल से हारे

Share मेलबर्न,08 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया के कर्टिस मार्शल स्टॉकहोम डायमंड लीग में आश्चर्यजनक उलटफेर करते …

Leave a Reply