Breaking News

रायपुर@रायपुर निगम ने यूजर चार्ज बढ़ाया…लोग बोले… व्यवस्था सुधारो,कहा…कचरा समय पर नहीं उठता

Share


फिर अतिरिक्त शुल्क क्यों,कांग्रेस बोली…आंदोलन करेंगे
रायपुर,06 जून 2026। रायपुर नगर निगम ने घर-घर कचरा कलेक्शन का यूजर-चार्ज बढ़ा दिया है। जिससे घरों पर 120 रुपए और दुकानदारों पर 600 रुपए का सलाना अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। अब इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस, आम लोग और व्यापारी वर्ग आवाज उठा रहे हैं। लोगों के मुताबिक जब शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुधरी नहीं है, तब अतिरिक्त शुल्क वसूलना ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि, आज हालात ऐसे हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो चुका है। जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। कांग्रेस इस बढ़ोतरी के खिलाफ तेलीबांधा तालाब पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सड़कों पर उतरी है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है और कहा कि यूजर चार्ज तभी लिया जाना चाहिए, जब निगम हर घर से नियमित कचरा कलेक्शन और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply