Breaking News

नई दिल्ली@वराट कोहली और रोहित शर्मा भी पहुंचेंगे मुल्लांपुर

Share


अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा न होने के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली 9 से 11 जून तक मुल्लांपुर में लगने वाले प्री-सीजन कैंप का हिस्सा बनेंगे…यह कैंप 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों के लिए लगाया जा रहा है…


नई दिल्ली,
03जून 20206। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मुल्लांपुर पहुंच चुकी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से काफी पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लेकिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि टेस्ट मैच का हिस्सा न होने के बावजूद विराट,रोहित और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज जल्द ही मुल्लांपुर पहुंचने वाले हैं। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने इन सीनियर खिलाडि़यों के लिए एक खास प्लान तैयार किया है, जिसके तहत टेस्ट मैच के दौरान ही ये खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते नजर आएंगे।
13 जून से वनडे सीरीज, चंडीगढ़ में लगेगा प्री-सीजन कैंप
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खत्म होने के बाद भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। वनडे सीरीज की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बीसीसीआई ने मुल्लांपुर में एक स्पेशल प्री-सीजन कैंप आयोजित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे व्हाइट-बॉल के दिग्गज 9 से 11 जून तक मुल्लांपुर की मॉडर्न फैसिलिटी में ट्रेनिंग करेंगे। इस तीन दिवसीय कैंप के खत्म होने के बाद पूरी वनडे टीम धर्मशाला के लिए उड़ान भरेगी।
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि

टेस्ट स्म्ॉड में शामिल कुछ सीनियर खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद वहीं रुकेंगे, ताकि वे 9 से 11 जून के इस तैयारी वाले विंडो में वनडे स्म्ॉड की मदद कर सकें। इसके अलावा, नेट बॉलर के तौर पर शामिल प्रिंस यादव के लिए यह सफर बेहद शानदार रहने वाला है, क्योंकि वे टेस्ट कैम्प में नेट बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद सीधे मुख्य वनडे टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
मोहम्मद सिराज के खेलने पर सस्पेंस
इस बीच टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की मौजूदगी को लेकर संशय
बना हुआ है। मेडिकल स्टाफ और टीम मैनेजमेंट अगले 48 घंटों में उनके वर्कलोड को लेकर आखिरी फैसला करेगा। सिराज हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए थका देने वाले सीजन से गुजरे हैं। उन्होंने 31 मई को आरसीबी के खिलाफ हुए फाइनल समेत गुजरात के सभी मैच खेले हैं। ऐसे में उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट से आराम दिया जा सकता है। फिलहाल आकिब नबी, गुरजापनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार के साथ उन 6 नेट बॉलर्स के ग्रुप का हिस्सा हैं, जो मुल्लांपुर में भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी

Share नई दिल्ली,03जून 2026। एक अहम प्रशासनिक फैसले में नई बनी पश्चिम बंगाल सरकार ने …

Leave a Reply