नई दिल्ली,01जून 2026।फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फ ीफ ा वर्ल्ड कप2026 को लेकर भारत में बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले कई दिनों से इस मेगा इवेंट के प्रसारण अधिकारों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। भारतीय फुटबॉल प्रेमी यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर विश्व कप के मुकाबले किस प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे। अब इस सस्पेंस पर विराम लग गया है और फुटबॉल फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भारत में फ ीफ ा वर्ल्ड कप 2026 के लाइव टेलीकास्ट और प्रसारण अधिकार इंटरटेनमेंट इंटरप्राईजेज ने हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही देशभर के करोड़ों दर्शक विश्व कप के रोमांचक मुकाबलों का आनंद जी नेटवर्क के माध्यम से ले सकेंगे। बीते कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि टूर्नामेंट के प्रसारण को लेकर विभिन्न मीडिया कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है। चर्चा थी कि कुछ बड़े डिजिटल और प्रसारण प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत अंतिम चरण तक पहुंची थी, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद अन्य विकल्पों पर भी विचार किया गया। अब अधिकार जी एंटरटेनमेंट के पास आने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur