Breaking News

बिजनौर@सूर्या चौहान हत्याकांड पर सीएम योगी का सख्त संदेश,बोले…कानून से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Share

बिजनौर,01 जून 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि दोस्ती के नाम पर धोखा और हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ खड़ी है और जो लोग सामाजिक सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्या चौहान को दोस्ती के नाम पर विश्वासघात का सामना करना पड़ा और घटना के बाद पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ साथ ही उन्होंने परिवारों से अपने बच्चों को सही संस्कार देने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अपने बच्चों को सही रास्ता नहीं दिखा पा रहा है, तो यह उसकी बड़ी जिम्मेदारी और चूक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टाधारकों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र भी वितरित करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आए 1645 परिवारों और कई पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों को अब उनकी जमीनों का वैध मालिकाना हक मिला है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply