Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

Share


अर्जुन सिंह,तपस रॉय मंत्री बने,शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर
कोलकाता,01 जून 2026। सोमवार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। कोलकाता के लोक भवन में राज्यपाल आरएन रवि ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उपस्थित रहे। सोमवार को 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 19 राज्य मंत्री और 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों में दीपक बर्मन,तपस रॉय,शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव,अर्जुन सिंह,गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता,जगन्नाथ चट्टोपाध्याय,कल्याण चक्रवर्ती,अजय पोद्दार,शरद्वत मुखर्जी,दूध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास शामिल हैं। राज्य मंत्रियों में जोएल मुर्मू,हरेकृष्ण बेरा,आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा,शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश रे,पूर्णिमा चक्रवर्ती,कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य,दिबाकर घरामी,अमिया किस्कू, कलिता माझी,गार्गी दास घोष,बिराज विश्वास, दीपंकर जना और सुमना सरकार को जगह मिली है। इसके अलावा, इंद्रनील खान,मालती राभा रॉय और राजेश महतो ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। 9 मई को पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के साथ छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल,दिलीप घोष,निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था। संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों (पोर्टफोलियो) की घोषणा भी आज ही की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। बाद में दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत के बाद पार्टी की कुल सीटें बढ़कर 208 हो गईं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply