Breaking News

नई दिल्ली@झारखंड टी20 लीग के ऑक्शन मेंमुंबई इंडियंस का खिलाड़ी सबसे महंगा

Share

  • 10 जून से शुरू हो रहे झारखंड प्रीमियर लीग के लिए खिलाडि़यों की बोली लगी…
  • इसमें रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी रहे…उन्हें ईशान किशन से भी ज्यादा पैसे मिले…


नई दिल्ली,31 मई 2026। झारखंड टी20 लीग की शुरुआत 10 जून से हो रही है। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए खिलाडç¸यों का ऑक्शन आयोजित किया गया। इसमें मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलने वाले रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। बाएं हाथ के मिंज को झारखंड का क्रिस गेल कहा जाता है। आईपीएल में मिंज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। कोयलांचल सुपर किंग्स ने मिंज पर 15 लाख 25 हजार की बोली लगाई। टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन का नाम भी ऑक्शन में था। संथल स्ट्राइकर्स ने उन्हें खरीदा। ईशान को 14 लाख 70 हजार रुपये मिले। ईशान किशन के टूर्नामेंट में खेलने पर स्थिति साफ नहीं है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। 13 जून से 20 जून के बीच तीन वनडे मैच खेल जाएंगे।
इस प्रकार हैं सभी टीमें
छोटा नागपुर रॉयल्स : विराट सिंह, मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी,विकाश

सिंह, कुमार कुशाग्र,सुप्रियो चक्रवर्ती, पंकज यादव,मोहित कुमार,दीपांशु रावत,सोनू कुमार सिंह,वरुण कुमार सिंह,ऋ त्विक पाठक,दुर्गेश कुमार, चंदन मुखी,आर्यमान लाला,श्रेष्ठ सागर, ाहुल रजक,अविनाश कुमार, हिमांशु द्विवेदी।
धनबाद डायमंड्स : सुशांत मिश्रा, पंकज कुमार,बाल कृष्ण,अतुल सिंह सुरवार, ाम रोशन सरन,बिसेश दत्ता, विकाश कुमार विशाल,मो. शमशाद, विवेकानंद तिवारी,आर्यमन सेन, आदित्य सिंह,तनिष चौबे,प्रभात कुमार यादव,मीत जैन,हिमांशु रंजन कुमार, अभिषेक यादव,गौरव सिंह,सिद्धार्थ सिन्हा।
जमशेदपुर स्टीलर्स : मोहम्मद कौनैन कुरैशी, साहिल राज,कुमार देवब्रत,अनुकूल रॉय,प्रतीक रंजन, नितिन कुमार पांडे,रवि शर्मा,हर्ष राणा, आदर्श गिरी,कुमार करण,समीर शर्मा, सिद्धांत रघुवंशी,अमन कुमार,रितिक अनंत,मणिकांत मिश्रा,अनुराग सिंह सेंगर,प्रांजल कुमार,जसराज सिंह।
कोयलांचल सुपर किंग्स : रॉबिन मिंज,शुभ शर्मा,उत्कर्ष सिंह,अमित कुमार,हर्ष राज,शरणदीप सिंह,योगेश भास्कर,सत्यम सिंह,राहुल प्रसाद,सेंटू कुमार यादव,आदित्य झा,गुंजन यादव, लक्ष्य,अभिनव शरण,जुनैद शरफ, सनी सचिन तिवारी,संजीव चतुर्वेदी।
रांची टाइटंस : शिखर मोहन,राजनदीप सिंह, श्रेष्ठ, जतिन पांडे, सौरभ शेखर,आयुष भारद्वाज, प्रिंस मुर्मू,आर्यन हुडा,यश भगत, ईशान ओम,कुमार अंकित,सचिन यादव,ओम सिंह,सत्या सेतु,प्रेम कुमार चौरसिया,मुकेश कुमार, युवराज सिंह, युवराज कुमार।
संथाल स्ट्राइकर : ईशान किशन, अरविंद कुमार,सुमित कुमार, अनमोल राज,मनीषी, विवेक कुमार, रेयान सपकोटा, रवि यादव,प्रत्यूष कुमार,विकास कुमार,कुमार सूरज, रौनक कुमार,ओजस वर्धन, रितेश पटेल, विभोर पांडे,सादाब हुसैन, संजीत शर्मा,आशीष कुमार।


Share

Check Also

न्यू चंडीगढ़@शुभमन गिल ने रचा इतिहास,यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

Share न्यू चंडीगढ़ ,31मई 2031। आईपीएल 2026 के दूसरे मलीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) …

Leave a Reply