Breaking News

युगांडा@डायने पैरी ने अमांडा अनिसिमोवा को हरा दिया

Share


युगांडा,31 मई 2031।फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फ्रांस की डायने पैरी को शनिवार को अमांडा अनिसिमोवा को हरा दिया है और चौथे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पेरिस: फ्रेंच ओपन 2026 में उलटफेर का दौर जारी है। फ्रांस की डायने पैरी ने शनिवार को छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में जगह बनाई। इस साल के फ्रेंच ओपन से पहले पैरी पांच बार ग्रैंड स्लैम के तीसरे राउंड में पहुंची थीं, लेकिन कभी भी अंतिम-16 में जगह नहीं बना पाई थीं। कोर्ट फिलिप-शैट्रिए पर पेरिस की शोरगुल भरी भीड़ के सामने खेलते हुए पैरी ने अमांडा अनिसिमोवा को 2 घंटे 44 मिनट तक चले तीन सेट के मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराया।
तीसरे सेट में दोनों खिलाडि़यों ने कई बार अपने सर्विस गेम बचाए। इसके बाद पैरी ने अनिसिमोवा की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली, लेकिन अनिसिमोवा ने तुरंत वापसी करते हुए ब्रेक हासिल कर लिया। इसके बाद भी मुकाबला बराबरी पर चलता रहा और आखिरकार नतीजा टाईब्रेक से तय हुआ। टाईब्रेक में पैरी ने शानदार खेल दिखाया और 10-3 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद पैरी ने क्या कहा?
पैरी ने अपनी जीत के बाद पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि मैं हर मैच जीत सकती हूं और तीन सेट तक मुकाबला कर सकती हूं। मैं शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस कर रही थी। मुझे लगा कि मेरा खेल उन्हें कुछ हद तक परेशान कर रहा है, इसलिए मैं इसे अपने दिमाग में बनाए रखने की कोशिश कर रही थी ताकि आखिर में मैच जीत सकूं।यह जीत पैरी के करियर में टॉप-10 रैंकिंग वाली खिलाडि़यों के खिलाफ महज दूसरी जीत थी। इसके साथ ही टॉप-10 खिलाडç¸यों के खिलाफ लगातार सात मुकाबलों से चली आ रही उनकी हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। फ्रेंच ओपन के मेन ड्रॉ में यह उनकी आठवीं जीत थी, जो किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पैरी, जो महिला एकल ड्रॉ में बची हुई फ्रांस की आखिरी खिलाड़ी हैं, ने हाल ही में अपने खेल में टू-हैंडेड बैकहैंड शॉट शामिल किया है। उनका कहना है कि वह अभी भी इस नए शॉट के साथ पूरी तरह सहज होने और इसकी आदत डालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, मैंने सीजन शुरू होने से पहले डबल-हैंडेड बैकहैंड का इस्तेमाल फिर से शुरू किया था। इसका उपयोग मेरे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की सर्विस, कोर्ट की परिस्थितियों और खिलाड़ी की शैली पर निर्भर करता है। यहां यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि गेंद काफी ऊंची उछाल लेती है, इसलिए सही दूरी तय करना कठिन होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मैं उस दिन कैसा महसूस कर रही हूं। हर दिन एक जैसा नहीं होता, क्योंकि यह अभी मेरे लिए पूरी तरह स्थापित शॉट नहीं है। मुझे खिलाड़ी और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है।


Share

Check Also

न्यू चंडीगढ़@शुभमन गिल ने रचा इतिहास,यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

Share न्यू चंडीगढ़ ,31मई 2031। आईपीएल 2026 के दूसरे मलीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) …

Leave a Reply