Breaking News

मनोरंजन@27 साल पुराना केके का दिल तोड़ने वाला गाना

Share


बह 4 बजे रिकॉर्ड हुआ था,सैड सांग सुनकर आज भी तड़प जाता है दिल…

27 साल पहले सिंगर केके ने एक ऐसा गाना गाया था जो आज भी मोस्ट हार्टब्रेकिंग सॉन्ग्स में से एक है। इस गाने ने लोगों को रुला दिया था। कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर थे जिन्होंने करोड़ों फैंस को हार्टब्रेक और प्यार भरे गाने दिए हैं। उनकी आवाज में वो जादू था जिसने 90ह्य में हर किसी को दीवाना बना दिया था। 2000 के दशक में भी उन्होंने कई कल्ट गाने दिए।केके के नाम कई चार्टबस्टर रोमांटिक सॉन्ग्स हैं लेकिन उनका एक 27 साल बाद भी इतना पॉपुलर है कि अगर कोई सुन ले तो उसकी आंखों में आंसू आ जाए। इसी गाने के जरिए केके को वह पहचान मिली जो सालों मेहनत के बाद भी उनके हाथ नहीं आ रही थी। एक बार केके ने बताया था कि वह यह हार्टब्रेक सॉन्ग (नहीं गाने वाले थे, लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर के भरोसे ने उनके अंदर कॉन्फिडेंस भरा और फिर जो उन्होंने गाया, ढाई दशक के बाद भी कल्ट बना हुआ है। केके की जिंदगी बदलने वाला ये गाना है तड़प तड़प के। 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय और सलमान खान जुदा होते हैं। तब यह गाना बजता है। यह बॉलीवुड के बेस्ट हार्टब्रेक और सैड सॉन्ग्स में से एक है।


Share

Check Also

मनोरंजन@एक्ट्रेस जूली का गंभीर आरोप,टीव्हीके समर्थकों की ट्रोलिंग से मिसकैरेज का दावा

Share तमिलनाडु से जुड़ी एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस और पूर्व नर्स …

Leave a Reply