नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। वह टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच उनके सिर में चोट लगने का दावा किया गया है। घटना के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी भी हमले का शिकार हुए थे। वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के पीडि़तों से मिलने पहुंचे थे। वहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, कपड़े फाड़े गए और उन पर अंडे फेंके गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दोनों घटनाओं को गंभीर बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur