Breaking News

बिलासपुर@सुशासन तिहार में हंगामा…कांग्रेस नेता शुक्ला और बीजेपी विधायक कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक

Share

बिलासपुर,30 मई 2026। जिले के बिल्हा क्षेत्र के गोढ़ी गांव में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशासनिक अधिकारी स्थिति संभालते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुशासन तिहार के शिविर के दौरान राजेंद्र शुक्ला ने माइक लेकर ग्रामीणों से पानी, बिजली, सड़क, खाद-बीज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर उनकी समस्याओं और आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेना शुरू किया और अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इस बीच कई विभागों की योजनाओं और कार्यों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखनी शुरू कर दी, जिससे माहौल गरमा गया और दोनों पक्षो में जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। राजेंद्र शुक्ला अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ सुशासन तिहार के नाम पर ढकोसला बंद करो के नारे लगाते हुए शिविर से बाहर निकलकर कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@खरीफ से पहले खाद-बीज की उपलब्धता के दावे,जमीनी हकीकत पर रहेगी नजर

Share अम्बिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले कृषि विभाग ने जिले …

Leave a Reply