Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग

Share


अंदर ऑयल से भरे 3 टैंक थे,इसलिए तेजी से फैली,निगम कमिश्नर बोले-जांच होगी
बिलासपुर,30 मई 2026। बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल की चौधरी एजेंसी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। ऑयल के कारण देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सुबह करीब 9 बजे की घटना है, 6 फायर ब्रिगेड की गाडि़यों की मदद से 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। आग बुझाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवार भी तोड़ी गई थी। आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपए का खाद्य तेल और अन्य सामान धू-धू कर जल गया। शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है, गोडाउन के अंदर 3 ऑयल टैंक बना था, जिसमें ऑयल भरे थे,यहां पैकिंग का काम भी होता था। नियम के मुताबिक,यह टैंक इंडस्टि्रयल एरिया में बनाए जाते हैं। इस घटना के बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जांच की बात कही है।
बड़ी मात्रा में रखा था तेल का स्टॉक : जानकारी के अनुसार,व्यापार विहार बिलासपुर संभाग का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में गोदाम और एजेंसियां संचालित हैं। जहां आग लगी वह गोदाम तेल व्यापारी निमेष अग्रवाल का है, यहां तेल का भंडारण और पैकेजिंग का काम होता था। व्यापारी ने 2 करोड़ के माल जलने की बात कही। घटना के समय बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के व्यापारी और कर्मचारी बाहर निकल आए थे। यहां के व्यापारियों ने व्यापार विहार में फायर स्टेशन बनवाने की मांग भी की है। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के व्यापारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। कुछ ही देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डिस्टि्रक्ट कमाडेंट नगर सेना के मेंबर दीपांकु नाथ ने कहा कि सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना बड़ी लगी तो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। 5 गाड़ी लगातार यहां काम कर रही। और गाडि़यां बुलाई गई है। गोदाम एरिया में फायर स्टेशन होना चाहिए। लिखित तौर पर यह जारी किया जाएगा। अभी तक 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडि़यों की मदद से पानी डाला गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गोदाम के सामने की दीवार भी तोड़ी गई है।
ऑनर बोले- गोदाम में 2 करोड़ का माल भरा था
चौधरी एजेंसी के ऑनर नमिष कुमार अग्रवाल ने कहा कि मोहल्ले वालों ने आगजनी की जानकारी दी। समझ नहीं आ रहा आग कैसे लगा। अंदर 2 करोड़ का माल भरा था। हमारे पास तेल गोदाम का लाइसेंस है, पूरे कागजात है। फायर ब्रिगेड आग बुझा रही है।
व्यापारी बोले- परमिशन के बाद तेल का भंडारण और पैकेजिंग होता था
बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशान व्यापार विहार के अध्यक्ष नानकराम सलूजा ने कहा कि सुबह साढ़े 8 बजे आग लगी है। कारण पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थी, लेकिन काबू नहीं किया जा सका है। परमिशन के बाद यहां तेल का भंडारण और पैकेजिंग का काम होता था। बीमा कराया गया है। व्यापार विहार इलाके में फायर स्टेशन बनाने की मांग करेंगे।
दूर से दिख रहा धुएं का गुबार
आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपए का खाद्य तेल और अन्य सामान धू-धू कर जल गया। धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा।
कमिश्नर बोले…गोदाम बनाने की परमिशन है कि नहीं जांच होगी
नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने कहा कि व्यापारी के सहयोग से आग बुझाने का काम जारी है। यहां गोदाम बनाने और माल के पैकेजिंग की विधिवत परमिशन है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी।
आसपास की गोदामों तक आग फैलने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आग तेजी से फैल रही है। चौधरी एजेंसी के आसपास कई अन्य एजेंसियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में आग यदि दूसरे प्रतिष्ठानों तक पहुंच सकती है,जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


Share

Check Also

कोरिया@बैकुंठपुर यूको बैंक में लोन,लेन-देन और ‘सेटलमेंट मॉडल’ का ऐसा खेल कि थाने तक पहुंचकर भी मामला मैनेज भी हो गया

Share पहले लोन बांटो,फिर एनओसी देकर मामला दबाओ… बैकुंठपुर यूको बैंक में ‘मैनेजमेंट मॉडल’ पर …

Leave a Reply