Breaking News

अम्बिकापुर@महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Share


कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन,नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी व एस.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 मई 2026 (घटती-घटना)। महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार,जातिसूचक गाली-गलौज,अश्लील इशारे और धक्का-मुक्की करने के गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी और एस.टी. एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह,जिला महामंत्री अरुणा सिंह तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े की उपस्थिति में किया गया।
शासकीय कार्य से पहुंची महिला
के साथ अभद्रता का आरोप

महिला मोर्चा द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कोटछाल, जनपद पंचायत मैनपाट निवासी श्रीमती सीमा धनकी अपने शासकीय कार्य से उप तहसील राजापुर कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। ज्ञापन के अनुसार महिला के साथ जातिगत टिप्पणी, अशोभनीय इशारे और धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं हुईं, जिससे न केवल महिला की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि शासकीय पद की मर्यादा भी तार-तार हुई। महिला मोर्चा ने इसे महिला सम्मान और आदिवासी समाज के स्वाभिमान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
तत्काल निलंबन
और गिरफ्तारी की मांग

महिला मोर्चा ने प्रशासन से मांग की कि …
– आरोपी अधिकारी तुषार मानिक को
तत्काल निलंबित किया जाएं…
– एस.टी. एक्ट सहित कठोर धाराएं जोड़ी जाएं…
-आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित
की जाएं…
– पीडि़त महिला को न्याय और सुरक्षा
प्रदान की जाएं…
महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।
बड़ी संख्या में मौजूद
रहीं महिला कार्यकर्ता

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इनमें प्रमुख रूप से गुंजन सिंह देव, प्रियंका चौबे,नीलू गुप्ता,सरिता जायसवाल,अर्चना सिंह, बुधमेत कुजूर,सरस्वती यादव,संतोषी पावले,हीरमेन राजवाड़े,रूपा गुप्ता,बबली महंत,कमलेश्वरी पैकरा,ममता तिवारी, श्वेता गुप्ता,किरण साहू,सोनू तिग्गा और संगीता कंसारी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी नजरें
अब इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। महिला संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
‘एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं’ — महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि थाना सीतापुर में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी अधिकारी पर एस.टी. एक्ट नहीं लगाया गया है और न ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि यदि आम व्यक्ति पर ऐसा आरोप होता तो तत्काल गिरफ्तारी हो जाती, लेकिन एक अधिकारी होने के कारण मामले में ढिलाई बरती जा रही है। इसे लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply