Breaking News

बिलासपुर@अवैध संबंधों के शक पर बौखलाई पत्नी…सोते पति पर हंसिए से हमला,काट डाला निजी अंग,महिला गिरफ्तार

Share


बिलासपुर,29 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह और अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने रात में सो रहे अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका निजी अंग काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।
शराब के नशे में घर लौटा पति : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला द्रोपती बाई और उसके पति राजेश कौशिक के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। राजेश पेशे से राजमिस्त्री है। महिला को अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद राजेश सो गया, लेकिन पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
आधी रात को उठाया खौफनाक कदम : रात करीब 1 से 2 बजे के बीच महिला ने घर में रखे हंसिए से अपने पति पर हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय घर में उनका नाबालिग बेटा और एक रिश्तेदार महिला भी मौजूद थी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजन कटे हुए अंग को भी अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचे थे,ताकि चिकित्सकीय प्रक्रिया में मदद मिल सके।
पति की हरकतों से परेशान थी पत्नी : पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला अपने पति की शराब पीने और मारपीट की आदतों से परेशान थी। उसे पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का भी शक था। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव और अविश्वास को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply