Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार कार हाईमास्ट पोल से टकराई…युवती की मौत

Share


दो युवक गंभीर,रायपुर रेफर,बिना एयरबैग की कार बनी हादसे की वजह

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईमास्ट लाइट के पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई,जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के महामाया मंदिर के पास निवासी वर्षा कश्यप (19) पिता स्व. मनोज कश्यप मंगलवार रात बौरीपारा निवासी सागर बेहरा (22) एवं ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर निवासी अलीसर अंसारी के साथ स्वीफ्ट कार में घूमने निकली थी। तीनों अग्रसेन चौक होते हुए खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भारत माता चौक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट के पोल से कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने वर्षा कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर बेहरा और अलीसर अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।
कार थी पुरानी,नहीं खुला एयरबैग : बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई स्वीफ्ट कार में एयरबैग नहीं था। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे युवक-युवती फंस गए थे। युवती की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply