जींद,27 मई 2026। रेलवे बोर्ड ने भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह 10 कोच वाली डेमू ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी।रेलवे मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे क्षेत्र के तहत इस ट्रेन को मंजूरी दी है। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह हाइड्रोजन ईंधन सेल का उपयोग करके बिजली उत्पन्न करेगी और इसका कुल बिजली उत्पादन 1,200 किलोवाट होगा। ट्रेन वितरित पावर रोलिंग स्टॉक तकनीक पर काम करेगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की मंजूरी रिसर्च डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) की तकनीकी स्वीकृति के बाद मिली। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) ने भी पिछले दिनों जींद जंक्शन पहुंच कर सुरक्षा परीक्षण किया था। अधिकारियों ने बताया कि मंजूरी का मतलब तुरंत संचालन शुरू होना नही है। कई अनुपालन प्रक्रियाएं और सत्यापन चरण अभी पूरे होने बाकी हैं। उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को सभी अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होंगी। ये रिपोर्ट आरडीएसओए सीसीआरएस और पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) जैसे अन्य वैधानिक प्राधिकरणों से संबंधित होंगी। भारतीय रेलवे द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन डेमो ट्रेन को आधिकारिक मंजूरी दिए जाने के बाद बुधवार को जिला जींद में उत्सव और खुशी का माहौल रहा। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन न केवल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur