Breaking News

नई दिल्ली@प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर फिर कानूनी पचड़े में फंसे राहुल गांधी,परिवाद पर 16 को होगी सुनवाई

Share

नई दिल्ली,26 मई 226। लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर फिर न्यायिक प्रक्रिया में फंस गए हैं। एक मुस्लिम भाजपा नेता ने रायबरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। कोर्ट ने परिवाद को दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 16 जून को नियत की है। शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश का माहौल खराब करने के लिए सार्वजनिक मंच से टिप्पणी कर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा की छवि खराब की गई है। शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख तय की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले के न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विनयशील की कोर्ट में भाजपा नेता शकील अहमद खान ने मानहानि का परिवाद दर्ज कराया है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply