Breaking News

पन्ना@मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी,5 मजदूरों की मौत

Share


पन्ना,26 मई 2026। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई, जिसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हुई है। हादसा अजयगढ़ तहसील में आने वाले बीहरपुरवा गांव में हुआ है। मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अभी तक 3 मजदूरों के शव निकाले गए हैं, जबकि 2 की खोज चल रही है। घटना की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। जिला कलेक्टर पन्ना ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत सार्वजनिक सिंचाई कूप के लिए कुएं का निर्माण किया जा रहा था। यह काम पिछले 10 दिनों से चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक मिट्टी धंस गई,तभी वहां काम कर रहे 5 मजदूर मिट्टी में दब गए। घटना के समय 2 अन्य मजदूर कुएं से बाहर थे, जिससे वे बच गए। मृतकों में 3 मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों का कहना है कि कुएं की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है, जिससे यह हादसा हुआ है। मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल की टीम पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मिट्टी को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। कुएं का निर्माण कौन करवा रहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वॉट्एसेप का बड़ा अपडेट..अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग प्राइवेसी की नहीं होगी कोई टेंशन

Share नई दिल्ली,26 मई 2026। वॉट्सऐप पर अब तक किसी से भी बातचीत करने के …

Leave a Reply