Breaking News

नई दिल्ली@ नीट पेपर लीक पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Share


कहा…पुरानी गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया,एनटीए से मांगा सीधा जवाब…
नई दिल्ली ,25 मई 2026 ।
देश की सबसे बड़ी अदालत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि पुराने मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अफसरों के हाथ-पॉंव फूल गए हैं। दिल्ली की इस हलचल का सीधा असर छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े शहरों में दिख रहा है,जहाँ हजारों छात्र दोबारा परीक्षा होने की उम्मीद में बैठे हैं।
केंद्र सरकार को नोटिस,एनटीए से सीधे सवाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यू 2026 परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस थमा दिया है। कोर्ट ने एनटीए से पूछा है कि उस मॉनिटरिंग कमेटी का क्या हुआ,जिसे पुराने आदेशों के बाद बनाया जाना था? अदालत ने इस मामले में चल रही ढिलाई पर गहरी नाराजगी जताई है। रायपुर के स्थानीय कोचिंग सेंटरों में सुबह से ही छात्र और उनके माता-पिता टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।
डॉक्टरों के संगठन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
यह पूरी सुनवाई फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशनकी तरफ से दायर एक याचिका पर हो रही है। वकील तन्वी दुबे के जरिए कोर्ट पहुंची इस याचिका में एनटीए के काम करने के तरीके को बड़ी नाकामी बताया गया है। सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के कई छात्र संगठनों ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है। छात्रों का कहना है कि साल भर की मेहनत पर पानी फिरने के बाद अब वे सिर्फ कोर्ट के भरोसे हैं।


Share

Check Also

मथुरा @ प्रेमानंदजी की अपील

Share .मैं रहूं न रहूं,हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोडि़ए,श्रीजी का ध्यान लगाइएमथुरा ,25 मई 2026 …

Leave a Reply