Breaking News

महाबलेश्वर@ महाराष्ट्र में 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Share

, आठ युवकों की मौत
महाबलेश्वर, 25 मई 2026 ।
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में एक भीषण सड़क हादसे ने आठ लोगों जान चली गई। पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी मृतक सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21),रितेश राजेंद्र लोखंडे (25),सुहास जितेंद्र लोखंडे (20),अंश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यू शिंगटे (25) नितीन किसन नायकोंडे (35) शामिल हैं। सुबह करीब छह बजे से चार अलग-अलग रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घाट मार्ग के खतरनाक मोड़, रात का समय या वाहन के नियंत्रण खोने जैसी परिस्थितियां हादसे की वजह हो सकती है।
महाराष्ट्र के धुले जिले में भीषण सड़क हादसा,छह लोगों की मौत,26 घायल
महाराष्ट्र के धुले जिले के लालिंग घाट इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सड़का हादसा जिले के लालिंग घाट इलाके में सुबह के समय हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,हादसा रेत से भरे डंपर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ। इस घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा स्टाफ और एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को निकालने के काम में लग गई। इसी दौरान यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने ट्रंक और डंपर को टक्कर मारी। इस जबरदस्त टक्कर में, पैसेंजर बस के केबिन में बैठे कई लोगों की तुरंत मौत हो गई। इस हादसे में 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए धुले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा। इस सड़क हादसे की सही वजह अभी तक साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

मथुरा @ प्रेमानंदजी की अपील

Share .मैं रहूं न रहूं,हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोडि़ए,श्रीजी का ध्यान लगाइएमथुरा ,25 मई 2026 …

Leave a Reply