Breaking News

क्बेंगलुरु@कर्नाटक में बड़ा हादसा….नदी में डूबने से 8 लोगों की हुई मौत,7 महिलाए शामिल,पीएम मोदी ने जताया दुःख

Share


क्बेंगलुरु,24 मई 2026। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में रविवार (24 मई) को बड़ा हादसा हो गया। राज्य की थट्टे हक्कलु नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई, इसमें 7 महिलाएं शामिल हैं। पीटीआई न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को थट्टे हक्कलु नदी में कम से कम आठ लोग डूब गए। यह घटना भटकल के पास हुई है। हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया है। इस दुखद घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रत्येक मृतक के सबसे नजदीकी परिजन को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मृतकों की पहचान उमेश मनजुनाथ नाइक (40 वर्षीय), लक्ष्मी महादेव नाइक (42 वर्षीय), लक्ष्मी जतप्पा नाइक (30 वर्षीय), लक्ष्मी अप्पन्ना नाइक (60 वर्षीय), लक्ष्मी शिवराम नाइक (49 वर्षीय), ज्योति मस्तम्मा नाइक (34 वर्षीय), मालती नाइक (38 वर्षीय) और मस्तम्मा नाइक (60 वर्षीय) के रूप में हुई है।
पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुःख : प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर दुःख जताया है। साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम ने घटना को लेकर कहा है कि कर्नाटक के कारवार जि़ले में हुई दुःखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पीएम ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को क्करूहृक्रस्न से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


Share

Check Also

भोपाल@ट्विशा शर्मा मौत मामला 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार,भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

Share भोपाल,24 मई 2026। अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन बाद …

Leave a Reply