- भाजपा को 149666, माकपा 40645,
- कांग्रेस 10084 व टीएमसी को मिले 7783 वोट
कोलकाता,24 मई 2026। जैसा की उम्मीद थी ठीक वैसा ही हुआ। अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के फलता विधानसभा में कमल खिल उठा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुनः निर्वाचन में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। भाजपा को 149666, माकपा 40645, कांग्रेस 10084 व टीएमसी को मिले 7783 वोट मिले। इस जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा की कुल सीटों की संख्या 208 हो गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला हैं, जिन्हें केवल 10,084 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। बते दे कि,टीएमसी दबंग कहे जाने वाले उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से ठीक एक दिन पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था। हालांकि,उन्होंने पहले चरण के मतदान में हिस्सा लिया था।लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के नाम पर भी वोट मिले हैं,हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था। फलता सीट से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने कहा कि पुष्पा राज अब अतीत की बात है और पुष्पा का दौर खत्म हो चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur