Breaking News

अम्बिकापुर@कलयुगी पिता ने 11 वर्षीय बेटी के साथ किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)। कलयुगी पिता ने अपने ती 11 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना 20 मई की दोपहर की है। इस दौरान पीडि़ता की मां घर पर नहीं थी। 21 मई को पिता जब घर पर नहीं था तो बालिका ने घटना की जानकारी मां को दी। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक युवक पत्नी व बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। 20 अपै्रल को युवक की पत्नी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए कलयुगी पिता ने अपने ती बेटी के साथ दोपहर में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी थी। इस लिए मां के आने के बाद बच्ची नहीं बताई। 21 मई को जब पिता घर में नहीं था तो पीडि़ता घटना की जानकारी मां को दी। मां ने बेटी के साथ 22 मई की रात को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक अन्य के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। वहीं इससे पूर्व भी अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दे चुका था। लेकिन घर का मामला होने के कारण परिवार के लोग दबा दिए थे। पिता द्वारा हैवानित किए जाने की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने उसे फांसी की सजा की मांग की है। लोगों को आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित तरीके से वाहन में लेकर न्यायालय पहुंची। जहां पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी-संवाददाता-सूरजपुर,26 …

Leave a Reply