
आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने कर्मचारियों को बताए मानसिक संतुलन के उपाय
अम्बिकापुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में सीएनई सेल के तत्वावधान में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट स्किल्स’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेडिसिन लेक्चर हॉल में हुआ, जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि कार्यक्षमता, सकारात्मक कार्य व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके। आर्ट ऑफ लिविंग के मास्टर ट्रेनर संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान तनाव कम करने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए। इस दौरान योग, श्वास तकनीक और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के अभ्यास भी कराए गए। कार्र्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जेके. रेलवानी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों को तनावमुक्त होकर मरीजों की बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक संजय अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur