Breaking News

जांजगीर-चांपा@जांजगीर-चांपा@कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या…3 गिरफ्तार : पैसों का विवाद-रंजिश बनी वजह घर में घुसकर सिर-सीने में मारी थी गोली,मास्टरमाइंड अभी भी फरार…

Share

जांजगीर-चांपा,23 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि करीब एक महीने पहले ग्राम करही में हुए इस वारदात के पीछे पैसों का विवाद, कारोबार की होड़ और पुरानी रंजिश मुख्य वजह बताई जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमंत कुमार बघेल,भूषण बघेल और अमित टंडन शामिल हैं। ये तीनों करही गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, उसकी मैगजीन,एक खाली मैगजीन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, मामले में मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। दरअसल,यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। 23-24 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के दौरान उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर घायल हो गया। बदमाशों ने वारदात से पहले पीडि़त भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। वे घर से 50-60 रुपये कैश और एक आईफोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक आयुष कश्यप (19) बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था,वहीं आशुतोष कश्यप (16) 10वीं का छात्र है। वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन प्रेरणा कश्यप भी है जो कि जगदलपुर जिले के अंजर गांव पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर पोस्टेड है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन 14 वर्षीय बेटा की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 मई 2026 (घटती-घटना)। मामूली सी बात पर बेटा को डांटना पिता के लिए …

Leave a Reply