Breaking News

नई दिल्ली@अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण,परमाणु बम ले जाने में सक्षम

Share


नई दिल्ली,23 मई 2026। भारत ने स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। परमाणु व पारंपरिक दोनों वॉरहेड ले जाने में सक्षम यह मिसाइल 700-1200 किमी तक हमला कर सकता है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान आता है। यह परीक्षण पाकिस्तान को करारा जवाब है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में फतह मिसाइलों का टेस्ट किया है। भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘अग्नि-1’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण शाम ठीक 6ः30 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इस सफल परीक्षण के साथ, भारत ने एक बार फिर एक ही मिसाइल सिस्टम का उपयोग करके कई रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस मिसाइल को DRDO की प्रयोगशालाओं ने देश भर के उद्योगों के सहयोग से विकसित किया है। इस परीक्षण को DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के जवानों ने देखा। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपना तय रास्ता पूरा किया और लक्ष्य को सटीक रूप से भेदा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply