Breaking News

कलबुर्गी@कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा…ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Share


कलबुर्गी,23 मई 2026। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण हादसा हो गया। एक कू्रजर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कलबुर्गी जिले के चित्तपुर तालुका के लाडलापुर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चित्तपुर तालुक के इंगलागी गांव के एक ही परिवार के सदस्य कू्रजर में यादगीर से लौट रहे थे। इसी दौरान लाडलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से कू्रजर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कू्रजर में सवार तोलुसाब केशवर (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, इंगलागी गांव के एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए यादगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिवार के 5 सदस्य एक कू्रजर वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। रात में जब वे लाडलापुरा गांव पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply