Breaking News

नई दिल्ली@बीजेपी और कांग्रेस को इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी ने छोड़ा पीछे भारत से एक्स अकाउंट ब्लॉक!

Share


नई दिल्ली,21 मई 2026। इंस्टाग्राम पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट तेजी से सुर्खियों में है और अब इसने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पांच दिन से कम में इस अकाउंट को इंस्टाग्राम पर 1.35 करोड़ लोगों ने फॉलो किया है। इस अकाउंट ने पहले भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल को पीछे छोड़ने के बाद अब इस अकाउंट ने कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। यह पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से हुआ है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा दी है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक हो चुका है। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का एक्स हैंडल भारत से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि दूसरे देशों में ये हैंडल चालू है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि इस अकाउंट को एक्स पर ङ्खद्बह्लद्धद्धद्गद्यस्र कर दिया गया है। अब इसके फाउंडर आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी के अकाउंट्स पहले हैक करने की कोशिश की गई और अब इसे बैन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है, लेकिन फिर भी अकाउंट को एक्स से ब्लॉक कर दिया गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 1 करोड़ 30 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि कांग्रेस और बीजेपी के इंस्टाग्राम हैंडल के फॉलोअर्स इससे कम रह गए हैं। खास बात यह है कि यह बढ़त कुछ महीनों या सालों में नहीं, बल्कि महज कुछ दिनों में हासिल की गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply