Breaking News

कोलकाता@बंगाल…फालता में रिपोलिंग होने पर ज्यादा मतदान,87.90प्रतिशत वोटिंग हुई

Share


24 मई को रिजल्ट आएगा,टीएमसी उम्मीदवार गायब,घर पर ताला

कोलकाता,21 मई 2026। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान हुआ। रिपोलिंग में करीब 1′ वोटिंग बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक रात 8 बजे तक 87.90′ मतदान हुआ। वहीं 29 अप्रैल को इस सीट पर 86.71′ मतदान हुआ था। फालता में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मौखिक रूप से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान कर चुके हैं। हालांकि उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। ईवीएम में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा। आज वोटिंग वाले दिन जहांगीर खान का कोई पता नहीं चला। उनके घर और पार्टी कार्यालय, दोनों जगह ताला लटका मिला। फालता में पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आरोप था कि कुछ बूथ परईवीएममें भाजपा के बटन पर टेप चिपका था। कई अन्य बूथों परईवीएममें गड़बड़ी की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
फालता में दोबारा पोलिंग क्यों,क्या आरोप लगे थे : 29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि ईवीएम पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले। ईवीएम में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं।
फालता में आज तक भाजपा नहीं जीती तीन बार से टीएमसी का कब्जा
फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। टीएमसी ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से टीएमसी लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी।
साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं,फालता इसी जिले में : फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर टीएमसी अपनी पकड़ बचाने में सफल रही।
इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में, टीएमसी कैंडीडेट पीछे हटे
फालता विधानसभा सीट पर इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है। हालांकि दोबारा वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार जहांगीर खान ने 18 मई को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply