59 वर्ष बाद कांग्रेस को राज्य सरकार में मिला मंत्री पद
चेन्नई,21 मई 2026। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल ने 23 नए सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई ली। इनमें टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के दो सदस्य हैं।इसके साथ ही राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। आज गिंडी स्थित राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकार ने 23 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन नए मंत्रियों में श्रीनाथ, विजयलक्ष्मी, रंजीत कुमार, विजय तमिझन पार्थिबन,कुमार,विनोद,राजीव, राजकुमार,रमेश,थेन्नारसु,कमली,कांतिराज, मदन राजा, जगदीस्वरी, राजेश कुमार, विजय बालाजी, लोकेश तमिझसेल्वन, विश्वनाथन, संपत कुमार,शरतकुमार,मारिया विल्सन, विग्नेश और मोहम्मद परवेज शामिल हैं। राज्यपाल ने सबसे पहले तूतीकोरिन विधायक और मुख्यमंत्री विजय के करीबी मित्र श्रीनाथ को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद कमली, विजयलक्ष्मी, विनोद,राजीव,रंजीत कुमार और विजय बालाजी सहित अन्य विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें राजेश कुमार और विश्वनाथन कांग्रेस के विधायक हैं। राज्य में
59 वर्षों बाद कांग्रेस के विधायकों को तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद मिला है। विजय के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति के साथ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमंडल में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है।
इनमें कीर्तना,कमली,जगदीस्वरी और विजयलक्ष्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनाव में पहली बार लड़ने वाली तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) 108 सीटें जीतकर सबसे पार्टी बनी थी। इसके बाद टीवीके के नेता जोजेफ विजय ने कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आई यू एम एल सहित सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई थी।
जोसेफ सी. विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई को शपथ ली थी, उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पदभार संभाला था। अब विजय केमंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 32 हो गई है। टीवीके पार्टी के सहयोगी दल आईयूएमएल और वीसीके के सदस्यों को फिलहाल मंत्रिमंडल मेंशामिल नहीं किया गया है। दोनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों सहयोगी दलों के सदस्यों को अगले विस्तार में शामिल किया जा सकता है।
कांग्रेसी विधायक राजेश कुमार ने लगाए नारे…
किलियूर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता एस राजेश कुमार ने शपथ मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने ‘कामराज अमर रहें’,‘भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस पर राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।’ राजेश कुमार भी मुस्कुराए और इसके बाद शपथ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने चले गए।
सबसे आखिर में बजाया गया ‘तमिल थाई वाझ्थु’
शपथ समारोह की शुरुआत में सबसे पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और फिर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया। सबसे आखिर में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ बजाया गया। 10 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान भी यही क्रम अपनाया गया था, जिसके बाद विपक्ष और सहयोगी दलों ने नाराजगी जताई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur